होली में विधि-व्यवस्था को लेकर DM ने की बैठक

348
होली में विधि-व्यवस्था को लेकर DM ने की बैठक
Advertisment

रोहतास : रोहतास डीएम नवीन कुमार और एसपी विनीत कुमार ने होली में विधि-व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ब्रिफिंग की। पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था आदि की जानकारी दी गई। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्देश दिया गया। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि होली में विधि-व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को होली के बीच विभिन्न तरह के गतिविधियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

Advertisment

साथ ही इस ब्रिफिंग में पांच सौ से अधिक चयनित प्लाईट पर तैनाती कर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। डीएम नवीन कुमार ने बताया कि डिप्टी से गायब होने पर भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि होली के दौरान सभी गतिविधियों पर पुलिस कि नजर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर अफवाह को फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रहेगी।

यह भी पढ़े : सासाराम में चुनाव कार्य की हुई समीक्षा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Advertisement