
RK Sinha Shraddha Karma, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी गुरुवार को जनसंघ एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पाटलिपुत्र स्थित उनके आवास ‘अन्नपूर्णा भवन’ पहुंचे। यहां उन्होंने आरके सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आरके सिन्हा के आवास पर आयोजित श्राद्धकर्म में हिस्सा लिया। उन्होंने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

पुत्र ऋतुराज सिन्हा और परिजनों से की मुलाकात
इस दौरान मुख्यमंत्री ने आरके सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।

यह भी पढ़ें: Reliance RCPL Bihar Investment: बिहार में 100 एकड़ पर बनेगा रिलायंस का मेगा प्लांट, जानिए किन उत्पादों का होगा निर्माण
▶ 22Scope के YouTube चैनल पर देखें ताज़ा वीडियो खबरें
Highlights


















