आखिर ऐसा क्या हुआ कि बिहार में एक सुर हो गए सत्ता पक्ष और विपक्ष, पढ़ें पूरी खबर

लोकसभा चुनाव और हिंदुओं का बड़ा पर्व होली के बीच बिहार में कुछ ऐसा हुआ कि पक्ष और विपक्ष के नेताओं के सुर एक हो गये और सभी ने बिहार के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग कर दी। दरअसल बिहार के शिक्षा विभाग के आदेशानुसार नियोजित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम होली के दिन भी जारी रहा जिसके बाद सत्ता पक्ष के जदयू, भाजपा समेत विपक्ष ने शिक्षा विभाग के एसीएस के के पाठक पर हमला बोला।

मुंगेर में नीतीश के ललन को भाजपा के ललन देंगे चुनौती, किया एलान

भाजपा के नेताओं ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक को उद्दंड तक कह दिया और कहा कि आखिर ऐसी क्या उग्रता है कि मुख्यमंत्री के आदेशों की भी अवहेलना हो रही और होली जैसे बड़े पर्व में भी जबरन शिक्षकों को प्रशिक्षण में आने के लिए मजबूर होना पड़ा। मामले में भाजपा नेता अजय आलोक ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई की मांग कर दी और कहा कि ऐसा लग रहा है कि सरकार से ऊपर ये अधिकारी हो गए कि त्योहारों की भी अनदेखी कर रहे हैं और होली के दिन शिक्षकों को परेशान कर रहे हैं।

बेगूसराय में 25 को गायब हुए युवक का अब तक नहीं चला कोई पता, लोगों ने थाना पर पहुंच….

वहीं जदयू के नेता सह पूर्व मंत्री एमएलसी नीरज कुमार भी के के पाठक पर हमला बोला और कहा कि बिहार में शिक्षा का अधिकार कानून प्रभावी है न कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति। उन्होंने कहा कि के के पाठक ने पर्व त्योहारों की अनदेखी की और अब आंकड़ा जारी करे कि होली के दिन शिक्षकों की क्या उपस्थिति रही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है और ऐसे में शिक्षकों के लिए यह आदेश थोपना कहीं से भी सही नहीं है। क्या उन्होंने यह सोचा कि आखिर महिला शिक्षक कैसे पहुंचेंगी।

‘दुनिया छोड़ दूंगा पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा’

इसके साथ ही राजद ने भी एसीएस के के पाठक पर हमला बोला और कहा कि यह शिक्षकों के साथ सरासर अन्याय है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं लेकिन सत्ता के लालच में भगवा पार्टी ने सबकुछ को तिलांजलि दे दी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...