मुंगेर में नीतीश के ललन को भाजपा के ललन देंगे चुनौती, किया एलान

मुंगेर: लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। हर दिन देश और बिहार से राजनीतिक उठापटक का कोई न कोई खबर भी सामने आ रही है। इसी कड़ी में बिहार में अब एनडीए में दरार देखने को मिल रहा है। दरअसल एनडीए में सीट शेयरिंग के अनुसार मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के पूर्व अध्यक्ष और मुंगेर के वर्तमान सांसद ललन सिंह मैदान में हैं लेकिन बुधवार को भाजपा के बाहुबली नेता ललन सिंह ने भी मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया है।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की सातवीं सूची जारी, इतने उम्मीदवारों को दिया टिकट

भाजपा के बाहुबली नेता ललन सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जदयू के ललन सिंह को टक्कर दें। ललन सिंह ने ऐलान किया है कि वे 24 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। माना जा रहा है कि बाहुबली नेता ललन सिंह जदयू के ललन सिंह को कड़ी चुनौती देने वाले हैं। बता दें कि विधानसभा उपचुनाव में ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी ने मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी के के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब एक बार फिर खुद ललन सिंह ललन सिंह को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

 

CPP Portal Data: रांची के छात्र सार्थक सिद्धांत ने लॉन्च किया...

CPP Portal Data: रांची के मशहूर JVM श्यामली स्कूल में 12वीं कक्षा के छात्र सार्थक सिद्धांत एक बार फिर अपनी तकनीकी पहल के लिए...

RIMS Land Scam: 100 करोड़ की RIMS जमीन पर बड़ा एक्शन!...

RIMS Land Scam: एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रांची में राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) की कीमती सरकारी ज़मीन से जुड़ी कथित अनियमितताओं के...

AIIMS Deoghar News: अब दिल की सर्जरी के लिए बाहर जाने...

AIIMS Deoghar News: एम्स देवघर ने अपनी पहली ओपन-हार्ट सर्जरी सफलतापूर्वक करके हेल्थकेयर के क्षेत्र में एक नया और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है।...