होली एवं चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ धनबाद पुलिस का अभियान,भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त,दो गिरफ्तार

हजारीबाग:  होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी हरदीप पी जनार्दन के निर्देश पर धनबाद पुलिस अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्ती से निपटने का काम कर रही है ।

इसी क्रम में मंगलवार को गोविंदपुर और बरवाडअड्डा थाना क्षेत्र के तीन जगह पर पुलिस ने छापेमारी की जहां भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया एवं दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

वही मीडिया से बात करते हुए डीएसपी शंकर कांति ने बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खिलकनाली से ऋषिकेश गोस्वामी जब्कि कांड्रा से प्रमोद कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देश पर चल रहे अभियान को और तेज किया जाएगा और किसी भी कीमत पर अवैध धंधेबाजों को पनपने नहीं दिया जाएगा ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह का कोई खलल पैदा ना हो।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...