रांची: लोकसभ चुनाव को ध्यान में रख कर झारखंड के उन सभी जिलों की सीमा पर 108 चेक पोस्ट बनाये गये है जिन जिलों की सीमा दूसरे राज्यों से सटी हुई है।
इन चेक पोस्ट पर सघन जांच की जा रही है जिस से चुनाव के दौरान राज्य में शराब,मादक पदार्थ,अवैध हथियार जाने से राेका जा। पलामू में आठ,गढ़वा में एक,हजारीबाग में एक चतरा में दो,कोडरमा में चार,गिरिडीह में दो,दुमका में एक और देवघर में पांच गोड्डा में नौ और साहिबगंज जिले में एक चेकपोस्ट बनाया गया है।
पश्चिम बंगल की सीमा से सटे रांची में तीन,जमशेदपुर में सात,सरायकेला में दो ,बोकारों में छह,धनबाद में तीन,रामगढ़ में एक दुमका में पांच जामताड़ा में आठ, साहिबगंज में तीन व पाकुड़ में आठ चेकपोस्ट बनाये गये हैं।
छत्तीसगढ़ सीमा से सटे गुमला में तीन,सिमडेगा में एक,लातेहार में चार गढ़वा में दो चेक पोस्ट की स्थापित किये गये है. ओडिशा की सीमा से सेटे सिमडेगा में चार,चाईबासा में छह,जमशेदपुर में पांच व सरायकेला में एक चेकपोस्ट बनाया गया है. वहीं उत्तरप्रदेश की सीमा से सटे गढ़वा जिले में दो चेकपोस्ट बनाये गये हैं.


















