सुदेश महतो ने लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कह दी बड़ी बात……

रांची: भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने आज आजसू पार्टी अध्यक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो से उनके कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें-दुमका पेट्रोल कांड मामले में रांची Lower court का बड़ा फैसला……

जनता ने मोदी को पीएम बनाने का निश्चय किया है

इस बैठक पर जानकारी देते हुए आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने कहा कि एनडीए राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा। देश की जनता ने एक बार फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय किया है। राज्य को विकास के राह पर लाने के लिए हमसबको साथ मिलकर काम करना होगा।

इंडिया गठबंधन का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं सिर्फ सत्ता का लालच है

आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर गठबंधन के शीर्ष नेतृत्व का चिंतन-मंथन आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा। इंडिया गठबंधन का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं सिर्फ सत्ता का लालच है। इनसे न सीटों का बंटवारा हो पा रहा है न उम्मीदवारों का ऐलान। इनके पास चुनाव लड़ने के लिए कोई विजन भी नहीं है।

डीवाई पाटिल स्कूल 18 22Scope News

ये भी पढ़ें-रांची आने के बाद JMM को लेकर ये क्या बोल गई सीता सोरेन….. 

आजसू सुप्रीमोंं सुदेश महतो ने आगे बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर आजसू पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक कल होगी। यह बैठक कल सुबह 10 बजे से हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई है। इस बैठक में संसदीय बोर्ड के सभी सदस्य शामिल होंगे।

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...