चाईबासा में डबल मर्डर वृद्धा की हत्या, बेटे ने हत्यारे को भी मार डाला, गिरफ्तार

चाईबासा: गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुगुलिकेरा – गांव में बुधवार शाम दो लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या – के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना – पुलिस कैंप से महज 300 मीटर – दूर घटी। ग्रामीणों के मुताबिक बांडा वनग्राम निवासी 26 वर्षीय राजेश बुढ़ नशे की हालत में मुंडा – सुखराम बुढ़ के यहां पहुंचा।

वह – नशे में धुत था। उसने खाना बना – रही सुखराम की पत्नी गंधौरी बुढ़ (62 वर्ष) से उनके बेटे के बारे में पूछा। वह कुछ बतातीं, इससे पहले ही उसने लकड़ी के पीढ़े से गंधौरी के सिर पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर बेटा दुनु बुढ़ पहुंचा तो राजेश ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। इस पर दुनु ने उसे पीढ़े से राजेश को भी मार डाला।

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को गुदड़ी थाना प्रभारी महबा मिंज पुलिस टीम के साथ पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वहीं पुलिस ने दुनु बुढ़ को गिरफ्तार कर लिया। राजेश 2017 में आर्म्स एक्ट व कई गाड़ियों को जलाने और 2021 में हत्या के मामले में आरोपी था।

पोड़ाहाट चक्रधरपुर के एसडीपीओ पारस मीणा के मुताबिक राजेश बुढ़ ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र में इसी तरह ही एक हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसके आरोप में जेल गया व था।

वह करीब तीन महीने पहले ही इस मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा व वह एक नक्सली संगठन से भी जुड़ा हुआ था। उस पर कई केस दर्ज हैं।

Kharif Season 2026: हर किसान तक समय पर पहुंचेगी कृषि सहायता,...

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खरीफ सीजन 2026 की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर बीज, उर्वरक और कृषि सहायता...

Lohardaga SIR 2026 Review: मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती! मुख्य...

Lohardaga SIR 2026 Review: झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार मंगलवार को लोहरदगा पहुंचे और विशेष गहन समीक्षा (SIR-2026) अभियान की प्रगति...

Panchet CISF Attack: क्या कोयला माफियाओं के हौसले बुलंद? पंचेत में...

Panchet CISF Attack: धनबाद ज़िले के निरसा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले पंचेत आउटपोस्ट (OP) इलाके के लुच्चीबाद में एक बड़ी घटना की खबर...