Advertisement
Advertisement

नगड़ी में डायन बता कर वृद्धा की हत्या आरोपी गिरफ्तार

रांची. नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे कुम्बा टोली में वृद्धा की टांगी से काटकर हत्या कर दी गयी. यह घटना शनिवार सुबह की है. वृद्धा की पहचान बिरसी मिर्धा (55) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, गांव के ही भरत मिर्धा ने अपने पड़ोसी वृद्धा मिर्धा बिरसी डायन-बिसाही का आरोप लगा टांगी से काट डाला.

बीच-बचाव करने आयी वृद्धा की पोती भी घायल हो गयी, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

ग्रामीणों ने घायल पोती को अस्पताल में भर्ती कराया. उधर, हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

Commercial Advertisment

Chhath Puja 2026: पटना के छठ घाटों पर भीड़ हटने तक...

पटना में छठ पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गयी है। घाटों पर भीड़ हटने तक मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 16 नवंबर...

Ranchi NIA Investigation: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले में विदेशी...

रांची के RSS प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले की NIA जांच में विदेशी हैंडलर, ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संदिग्ध फंडिंग के...

Jharkhand SIR: 18 साल के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम...

Jharkhand SIR के तहत 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने WhatsApp नंबर...