पटना : कांग्रेस नेता व जाप के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एक्स के जरिए आज बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि सीमांचल कोसी जीतकर, देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा लहराएंगे। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
आपको बता दें कि पप्पू यादव पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन राजद ने अपनी उम्मीदवार को उतारकर बड़ा सियासी उलटफेर कर दिया है। साथ ही बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन आज प्रेस कांफ्रेंस करने वाली है। बिहार महागठबंधन में राजद (26), कांग्रेस (9), सीपीआई एमएल (3), सीपीआई एक और सीपीएम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
यह भी पढ़े : Pappu Yadav Breaking : लालू ने खेल बिगाड़ा, टेंशन में पप्पू यादव
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट







