Pappu Yadav Breaking : लालू ने खेल बिगाड़ा, टेंशन में पप्पू यादव

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। हर पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। वहीं प्रथम चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। पूर्णिया लोकसभा सीट पर राजद के तरफ से बीमा भारती को सिंबल मिलने पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) का टेंशन बढ़ गया है। इन दिनों पप्पू यादव काफी नाराज चल रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 1982-84 से मैं लालू प्रसाद यादव के साथ लगा हुआ हूं। क्या मैं लालू प्रसाद यादव का बेटा नहीं हूं मैंने उन्हें अपने पिता के समान माना है।

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने कहा कि मैं पूर्णिया का बेटा हूं और कोसी सीमांचल में मेरा जीवन बिता है। पप्पू यादव ने कहा कि मैं लालू यादव से सवाल किया कि क्या आप हमें अपनी मां से ही दूर कर देंगे क्या मेरी आस्था में कोई कमी है? पप्पू यादव ने कहा कि सीमांचल कोसी हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है और मैं पूर्णिया में खेलना सीखा हूं पूर्णिया में ही बड़ा हुआ हूं और लड़ना सीखा हूं।

पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैंने राबड़ी देवी और लालू यादव से मुलाकात भी किया था। मैं आपको एक बात बहुत क्लियर बता दे रहा हूं पूर्णिया से अलग होने का मतलब है कि आत्महत्या करना या जहर खा लेना। पप्पू ने कहा कि मैं आज भी मैं कह रहा हूं मुझे मरना मंजूर है लेकिन मैं पूर्णिया नहीं छोड़ सकता हूं। अब कांग्रेस पर मैंने छोड़ दिया है। कांग्रेस जो भी निर्णय लेगा मैं पूरा जीवन कांग्रेस में समर्पित कर दूंगा।

Pappu Yadav

यह भी पढ़े : पटना में लालू और तेजस्वी से पप्पू यादव ने की मुलाकात

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

पूर्णिया लड़ने के फेर में फंसे पप्पू यादव, टूट सकती है गठबंधन की गांठ

 

lalu yadav will never let another yadav leader gain popularity in Bihar

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...