MOTIHARI में बच्चे और पत्नी के हत्यारे ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक से…

MOTIHARI में गुरुवार की देर रात अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर हुआ था घर से फरार। पुलिस ने रखा था 15000 रूपये का इनाम। पहले भी कर चुका था एक बेटी की हत्या

मोतिहारी: बड़ी खबर MOTIHARI से है जहां अपनी पत्नी और तीन बच्चे की हत्या करने वाला सनकी व्यक्ति ने भी एक ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। सनकी व्यक्ति इदु मियां का शव MOTIHARI के सुगौली में रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। पत्नी और बच्चे के हत्या मामले में MOTIHARI पुलिस ने आरोपी के ऊपर 15000 रूपये का इनाम भी रखा था। बता दें कि बीते गुरुवार की रात MOTIHARI में एक ह्रदयविदारक घटना में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और तीन बच्चे की हत्या धारदार हथियार से काट कर दी थी जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई थी।

MOTIHARI में सनकी पति ने पत्नी और तीन बच्ची की गड़ांसे से काट की हत्या, इलाके में सनसनी

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी वहीं एसपी ने 15000 रूपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। लेकिन अब उसका शव सुगौली में रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ है। मामले में सनकी इदु मियां के पड़ोसियों ने बताया कि इदु मियां पहले भी अपनी एक बेटी को उत्तर प्रदेश में चलती ट्रेन से फेंक दिया था और उक्त मामले में वह जेल भी गया था। बेटी की हत्या मामले में जेल से कुछ दिन पहले ही वह छूट कर आया था और अब पूरे परिवार की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली।

बिहार बोर्ड ने जारी किया सक्षमता परीक्षा परिणाम, इतने शिक्षक हुए फेल

आसपास के लोगों ने बताया कि घटना की रात आरोपी की पत्नी के साथ कुछ कहा सुनी हुई थी और फिर उसने ऐसी वीभत्स घटना को अंजाम दिया।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

MOTIHARI

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...