Advertisment

चुनाव से पहले दहलाने की तैयारी में नक्सली, जवानों ने उनके मंसूबों पर फेरा पानी

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने जिले को दहलाने की तैयारी कर रहे थे। सुरक्षा बल के जवानों ने उनके मंसूबों पर पानी फेरा। औरंगाबाद पुलिस ने आज भारी संख्या में प्लांट किए गए आईडी विस्फोट को नाकाम कर दिया है। बता दें कि समय रहते सुरक्षा बलों के जवानों ने नक्सलियों के इरादे को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई औरंगाबाद और गया जिले के सीमावर्ती मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंधा के पहाड़ी पर किया गया है।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी अभियान ने बताया कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रेशर आईडी को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। कोबरा-205 के कमांडेड कमलेश आर्य ने बताया कि छकरबंधा के जंगलों में नक्सलियों के द्वारा भारी संख्या में हथियार, गोला बारूद और विस्फोटक छुपाई जाने की सूचना हमें प्राप्त हुई थी। इसी के बाद हमने योजना बनाकर सर्च अभियान को तेज कर दिया। जिसके दौरान पुलिस को यहां बड़ी सफलता हाथ लगी।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना के आधार पर दो नक्सली को दबोचा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...