नक्सलियों की धमकाने की साजिश को जवानों ने पानी फेरा

औरंगाबाद : औरंगाबाद के मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल में लगातार केन आइईडी बम बरामद किया जा रहा है। आज फिर कोबरा के जवानों ने सर्च अभियान के दौरान कई बम बरामद किया है। बरामद केन बम को जंगल में ही अपने वरीए अधिकारी के निर्देश पर कोबरा के बम निरोधक टीम के द्वारा विनष्ट कर दिया गया।

एएसपी अभियान मुकेश कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के छकरबंदा जंगल स्थित लंगुराही जंगल में नक्सलियों के होने और नक्सल अभियान के सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना बनाने की सूचना पर जिला पुलिस और कोबरा की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान के दौरान जंगल में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए तीन किलोग्राम का कई आइईडी बम के होने की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उस जगह की घेराबंदी कर बम निरोधक टीम के द्वारा सभी बम को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि बरामद केन बम काफी शक्तिशाली था। क्योंकि डिफ्यूज करने के दौरान तेज आवाज के साथ विस्फोट किया।

उन्होंने बताया कि केन बम की बरामदगी कर नक्सलियों के सुरक्षाबलों पर हमले की योजना को विफल कर दिया गया है। एएसपी अभियान ने बताया कि केन बम की बरामदगी किए जाने के बाद छकरबंदा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन गुप्त सूत्रों को मने तो इनदिनों पूरबी पलामू , तथा मगध के मध्य जॉन एव्म चल्हो जॉन में नक्सलियों की गति विधि तेज होगी है, जो आने वाले दिन में बड़ी बारदात की ओर इशारा कर रही है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

JSSC CGL Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी...

JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID ने मुख्य आरोपियों में शामिल सुरेश राय को गिरफ्तार किया है। बोकारो स्थित घर पर 30 से...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 13 अक्टूबर तक बारिश और वज्रपात...

 झारखंड में 12 और 13 अक्टूबर को कई जिलों में हल्की बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की...

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...