PATNA में देसी शराब के साथ दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार, कारोबार में थे संलिप्त

PATNA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है और इसे पूर्ण रूप से लागू करवाने का जिम्मा दिया गया है पुलिस को लेकिन क्या हो जब पुलिस खुद ही शराबी और अवैध शराब का कारोबारी बन जाये। ऐसा ही मामला देखने को मिला राजधानी PATNA में जहां बिहार पुलिस के एक हवलदार को शराब पीना भारी पड़ गया और उसे अपने ही सहकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं शराबी पुलिसकर्मी के पास से पुलिस ने करीब 70.75 लीटर देसी शराब भी बरामद किया है। हवलदार के साथ ही उसका एक सहकर्मी राजू कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

जदयू नेता की बेटी लड़ेगी चिराग की पार्टी से लोकसभा चुनाव, जानें कौन है…

दोनों के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाना में मामला दर्ज कर दोनों को को निलंबित कर दिया गया है। गिरफ्तार हवलदार मैं चौधरी सीवान का रहने वाला है जबकि राजू रानी तालाब का। दोनों को पुलिस ने बांसघाट दियारा से गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिसकर्मियों ने बताया कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी तभी बांसघाट दियारा पहुंची थी तो एक मचान पर दोनों पुलिसकर्मी बैठ कर शराब पीते हुए मिले वहीं अन्य कारोबारी भाग निकले। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में देसी शराब भी बरामद की है।

दिलचस्प होने वाला है SHEOHAR सीट पर मुकाबला, बाहुबली की पत्नी के साथ बाहुबली उतरेंगे मैदान में, जानें क्या है अपडेट…

शराब बरामदगी के बाद यह स्पष्ट हो गया कि हवलदार भी शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त थे। पुलिस होने की आड़ में शराब का धंधा करते थे। इधर, गिरफ्तारी के बाद हवलदार मनन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उस पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है। इस मामले में मनन चौधरी बर्खास्त भी किये जा सकते हैं। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि देसी शराब के साथ हवलदार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

PATNA
PATNA

Highlights

Saffrn

Trending News

एक ही परिवार की 5 बेटियां बनीं बिहार पुलिस, गांव में...

गयाजी : गयाजी जिले के बोधगया प्रखंड के बंगाल बीघा गांव की पांच बेटियों ने एक साथ बिहार पुलिस में चयनित होकर इतिहास रच...

विजय सिन्हा ने कहा- गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान हमारी...

पटना : बिहार शुगर मिल्स एसोसिएशन (BSMA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल (सचिव नरेश भट्ट) ने कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल...

सड़क हादसे के गंभीर घायलों के लिए PMCH में बड़ी पहल,...

पटना : बिहार के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में से एक पटना मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (PMCH) में अब दुर्घटनाग्रस्त मरीजों का रामबाण इलाज होगा।...

प्रेमी की बेरुखी से नाराज युवती टावर पर चढ़ी, 2 घंटे...

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के मोचरगामा चौक स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर एक युवती अपने प्रेमी नितेश कुमार की...

NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के...

पटना : बिहार की राजधानी पटना में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img