बालू माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी, भारी मात्रा में हथियार व जिंदा कारतूस के अपराधी गिरफ्तार

बिक्रम : पटना जिले के सोन तटीय इलाके में बालू माफियाओं के खिलाफ पटना पुलिस का अभियान इन दिनों जारी है। इसी कड़ी में पटना के पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र रानीतालाब थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जहां पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार, जिंदा कारतूस बरामद के अलावा कई सामान को बरामद किया है।

DIARCH Group 22Scope News

पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया

दरअसल, पुलिस को गुप्ता मिली थी कि रानीतालाब थाना क्षेत्र के काब गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ शोल्डी एवं जीतन छपरा गांव निवासी बृज बिहारी यादव बालू के कारोबार में अपना दबदबा बनाने को लेकर लोगों के बीच भय पैदा करने के उद्देश्य से अवैध हथियार एवं भारी मात्रा में जिंदा कारतूस से रखे हुए हैं। जिसके बाद पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पटना पश्चिम के पहले अनुमंडल इलाके में सोमवार की देर रात्रि छापेमारी की गई। जांच हमारी के दौरान काव्य निवासी गौतम कुमार उर्फ सोल्डी र के घर से भारी मात्रा में जिंदा गोली हथियार बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक थार को भी जब्त किया गया।

गौतम कुमार उर्फ शोल्डी के घर पर भारी मात्रा में हथियार एवं जिंदा कारतूस है – भानु प्रताप सिंह

इधर, पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को बीते साल गुप्त सूचना मिली कि रानीतलाब थाना क्षेत्र के काब गांव निवासी गौतम कुमार उर्फ शोल्डी के घर पर भारी मात्रा में हथियार एवं जिंदा कारतूस है। जिसके बाद पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई जहां गौतम के घर से एक देसी पिस्टल, दो खाली मैगज़ीन, छह कारतूस, 380 बोर का एक कारतूस और 110 कारतूस बरामद हुए।

यह भी देखें :

बृजबिहारी यादव के घर से भी अवैध सामान हुए बरामद

वहीं बृजबिहारी यादव के घर से दो देसी पिस्टल, चार मैगजीन, 10 कारतूस, एक फाइटर, एक चाकू और एक खुखड़ी जब्त की गई। वहीं गौतम की निशानदेही पर राहुल कुमार उर्फ धर्मेन्द्र और हरख प्रसाद के घर छापामारी कर अवैध सामान बरामद हुए। दोनों ने कबूला कि लाइसेंस होने के बावजूद उन्होंने सीमा से कहीं अधिक कारतूस जमा कर रखे थे। जिसके बाद पुलिस के द्वारा रानीतालाब थाना में मामल दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस को बड़ी कामयाबी, बड़े साइबर ठग परवेज अंसारी को किया गिरफ्तार…

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...