Patna Crime: मसौढ़ी में गोली मारकर वृद्ध की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Patna: मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत धनरुआ थाना क्षेत्र के सिंगरामपुर गांव में मंगलवार की शाम लगभग सात बजे अज्ञात अपराधियों ने 60 वर्षीय रामचंद्र प्रसाद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक गंगा यादव के पुत्र बताए जाते हैं, जो प्रतिदिन की तरह आश्रेयपुर गांव स्थित डेयरी से दूध बांटकर साइकिल से लौट रहे थे।

Patna: गोली मारकर वृद्ध की हत्या

इसी दौरान सिंगरामपुर और आश्चरयपुर गांव के बीच घात लगाए हथियारबंद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे वे मौके पर ही गिर पड़े और अपराधी फरार हो गए। गोलीबारी की आवाज सुनकर राहगीर और ग्रामीण जुट गए तथा पुलिस को सूचना दी।

Patna: मामले की जांच में जुटी पुलिस

सूचना पाकर मसौढ़ी एसडीपीओ कन्हैया प्रसाद सिंह, थानाध्यक्ष आलोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा किया है।

मसौढी से अवनीश कुमार की रिपोर्ट

Prince Khan NIA Investigation: प्रिंस खान के कथित आतंकी लिंक की...

Prince Khan NIA Investigation: वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक नेटवर्क और कथित आतंकी संपर्कों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच...

Jharkhand Smart Road: झारखंड की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का...

Jharkhand Smart Road, रांची: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। करीब 177 करोड़ रुपये की...

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...