रांची: हॉकी इंडिया 6th एनुअल अवॉर्ड 2023 में झारखण्ड की दीपिका सोरेंग को ‘हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर 2023’ का अवार्ड दिया गया है। इस अवार्ड के लिए वैष्णवी विट्ठल फाल्के, दीपिका, दीपिका सोरेंग, सुनेलिता टोप्पो का नाम नॉमिनेट किया गया था। टीम इंडिया की जूनियर प्लेयर दीपिका सोरेंग को ओमान के मस्कट में आयोजित ‘एफआईएच 5S वूमेंस वर्ल्ड कप 2024’ के लिए ‘यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का भी अवार्ड दिया गया। दीपिका सोरेंग झारखण्ड के सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं।
दीपिका सोरेंग को मिला ‘यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड
झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित ‘झारखंड वूमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’ प्रतियोगिता के लिए झारखंड के सिमडेगा जिला की रहने वाली टीम इंडिया की हॉकी प्लेयर सलीमा टेटे को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवार्ड दिया गया। सलीमा टेटे को अवार्ड के रूप में एक लाख रुपया दिया गया। झारखंड के सिमडेगा जिला की ही रहने वाली संगीता कुमारी को ‘झारखंड वूमेंस एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’ प्रतियोगिता के लिए ‘राइजिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ से नवाजा गया।



















