जातिगत सर्वेक्षण और आरक्षण पर कांग्रेस की प्रतिबद्धता: मंत्री दीपिका पांडे

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन में रखा गया। इस अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और मंत्री दीपिका पांडे ने जातिगत सर्वेक्षण, आरक्षण और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र केवल वित्तीय मामलों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयक भी पारित किए जाते हैं, जिससे जनता को सीधा लाभ मिलता है।

मंत्री दीपिका पांडे ने जातिगत सर्वेक्षण को कांग्रेस की प्राथमिकता बताया और कहा कि पार्टी इसे अपने घोषणापत्र में पहले से ही शामिल कर चुकी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस विधायक दल के नेता ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, और पार्टी इसके क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को 27% तक बढ़ाने की मांग भी कांग्रेस की ओर से की गई थी, जिस पर सरकार ने सकारात्मक रुख दिखाया था।

उन्होंने कहा कि जातिगत सर्वेक्षण का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दिलाना है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस सिद्धांत की वकालत कर रहे हैं कि “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी”। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनगणना नहीं करा रही है, जिससे पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार देने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

दीपिका पांडे ने कहा कि कांग्रेस के पास जातिगत सर्वेक्षण को सफलतापूर्वक लागू करने का “तेलंगाना मॉडल” है, जिसे झारखंड में भी अपनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को शुरू करने की दिशा में काम कर रही है ताकि राज्य की नीतियों को सही दिशा में ले जाया जा सके और आरक्षण का लाभ जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचाया जा सके

भाजपा पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप

मंत्री ने भाजपा पर जातिगत सर्वेक्षण और आरक्षण को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरक्षण कभी भी आर्थिक आधार पर नहीं दिया जाता, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर रही है और समाज में भ्रम पैदा कर रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओबीसी समुदाय में मुस्लिम समुदाय के लोग भी आते हैं, इसलिए भाजपा का यह कहना कि ओबीसी आरक्षण में मुसलमानों को फायदा दिया जा रहा है, पूरी तरह से भ्रामक है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों को तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।

Jharkhand SIR Voter List: Voter List में नाम नहीं है? झारखंड...

Jharkhand SIR Voter List, रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लोगों के लिए...

Manorama Devi Statement: ‘ठेकेदार न होती तो विधायक न बनती!’ मनोरमा...

Manorama Devi Statement, गया: शहर के रामपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेलागंज विधायक मनोरमा देवी के एक बयान के...

Bokaro Home Guard Vacancy: 189 पदों पर जल्द बहाली, दुर्गापूजा-दीपावली के...

Bokaro Home Guard Vacancy, बोकारो: जिले में होमगार्ड के 189 रिक्त पदों पर बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को मंगलवार...