ARARIA में भीषण अगलगी में 76 घर जले, करोड़ों का नुकसान

ARARIA: गर्मी की तपिश अभी शुरू ही हुई है और अगलगी ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया। ARARIA में भीषण अगलगी में करीब करोड़ों रूपये का नुकसान हुआ है वहीं 76 घर जलकर राख हो गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बेलवा टापू टोला की है जहां भीषण अगलगी में 76 घर जल कर राख हो गया तो वहीं करोड़ों रूपये के नुकसान आंकी जा रही है। अगलगी की घटना के बाद पीड़ित के सर से छत और थाली से निवाला छिन गया।

मैट्रिक परीक्षा में छठा रैंक हासिल करने वाले SUPAUL के सौरव ने आर्थिक तंगी के बावजूद हार नहीं मानी

हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है लेकिन आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया जबकि लोगों में चीख पुकार मच गयी। एक तरफ लोगों को आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते भी देखा गया तो दूसरी तरफ जान बचा कर भागते हुए भी।

डॉक्टर बनेगा मैट्रिक में GAYA का टॉपर, मां ने कहा पढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़े तो…

समाजसेवी मसूद आलम ने डायल 112 पर अगलगी की सुचना दी जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ियों ने आग को तो बुझा दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और लोगों के जीवन भर की कमाई अग्नि देवता ने लील ली थी। बताया जा रहा है कि अगलगी की घटना में ट्रैक्टर, बाइक, फर्नीचर, नकद रुपए, ज्वेलरी, कपडे, खाने पीने की चीजे, बर्तन सारा कुछ जल गया।

अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

ARARIA
अररिया

Giridih Durga Puja News: डीसी-एसपी ने देर रात पूजा पंडालों का...

Giridih Durga Puja News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था और...

Patna Durga Puja News: CM सम्राट चौधरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन...

Patna Durga Puja News: दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन...

Bihar Green Cover: बिहार में ग्रीन एनर्जी और इको टूरिज्म को...

Bihar Green Cover, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि राज्य में पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य तेजी...