SUPAUL में भीषण अगलगी, 25 घर जले, कई मवेशी भी झुलसे

सुपौल: सुपौल में भीषण अगलगी में करीब 25 घर जल कर राख हो गये वहीं लाखों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ है। घटना सुपौल के पीपरा प्रखंड क्षेत्र के रतौली पंचायत के बेरिया गांव की है जहां अगलगी की घटना में करीब 25 घर जल कर राख हो गए। वहीं कई मवेशी भी झुलस गए। जानकारी के मुताबिक चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगी और पछुआ हवा के झोंके के कारण आग ने भीषण रूप ले लिया।

जब तक लोग कुछ समझ पाते और आग पर काबू पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की लपटें देख लोग कोशिश करने के बावजूद आग के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय प्रशासन और दमकल को दी जिसके बाद पहुंची दमकल टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक में करीब 25 घर आग की चपेट में आ गए थे साथ ही कई मवेशी भी झुलस गए थे।

सुपौल से अजय सिंह की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पवन सिंह ने आरा से काराकाट तक किया ROAD SHOW, मां ने कहा ‘काराकाट की जनता को सौंप दिया’

SUPAUL

SUPAUL SUPAUL

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...