नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी है। पहले चरण का नामांकन प्रक्रिया खत्म हो गई है जबकि दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया चल रही है। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है।
सुबह-सुबह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से आज दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात करने राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पाार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और सांसद प्रिंस राज पहुंचे। बता दें कि पशुपति पारस ने अपना एक्स प्रोफाइल भी चेंज कर लिया है। उन्होंने अपने प्रोफाइल में मोदी का परिवार को फिर से जोड़ दिया है।
जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा कि एनडीए में हमारे सहयोगी एवं रालोजपा के प्रमुख पशुपति कुमार पारस से नई दिल्ली में आवास पर मुलाकात की। एनडीए सदस्य के नाते पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार अच्छे कार्य किए। आने वाले चुनाव में भी हमारा गठबंधन मजबूती से बना रहेगा और उनकी पार्टी बिहार में एनडीए के सभी 40 उम्मीदवारों का पूर्ण समर्थन करेगी। साथ ही उनकी जीत सुनिश्चित करने में हरसंभव सहयोग देगी।
यह भी पढ़े : Big Breaking : पारस ने मानी हार, रहेंगे NDA के साथ, चिराग को किया समर्थन
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट