बेतिया : खबर बेतिया से हैं जहां मझौलिया थाना क्षेत्र में दो युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ किया। मझौलिया के एक गांव का मामला है। लड़की से छेड़छाड़ करना दो युवकों को महंगा पड़ा। गुस्साए ग्रामीणों ने युवकों के चेहरे पर कालिख पोत सिर का बाल मुंडवा कर चप्पल से जमकर पिटाई की। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दोनों युवक रहम की भीख मांग रहें लेकिन ग्रामीण उनकी एक भी नही सुन रहे हैं। वायरल वीडियो में सरपंच हारून अपने ही हाथों से युवक के मुंह में कालिख पोतते दिख रहे हैं। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि न्यूज 22स्कोप नहीं करता है।
यह भी पढ़े : गोलियों की गूंज से दहल उठा बेतिया पुलिस लाइन, सिपाही ने साथी जवान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत…
यह भी देखें :
दीपक कुमार की रिपोर्ट



















