Commercial Advertisment

हाईकोर्ट में ट्रैफिक एसपी की आज पेशी,कोर्ट है नाराज

रांची: राजधानी रांची में लचर ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई है। इस मामले में जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस रोंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने सख्त लहजे में नगर निगम को आदेश दिया। कोर्ट ने पूछा-ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है।

जहां-तहों जाम की स्थिति बन रही है। नगर निगम के वकील प्रशांत सिंह का जवाब सुनकर कोर्ट ने असंतोष जताते हुए ट्रैफिक एसपी को तलब कर लिया। कहा- ट्रैफिक एसपी आज कोर्ट में पेश होकर जानकारी दें।

कोर्ट ने नगर निगम से पूछा कि रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार क्यों नहीं हो रहा है। शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। कई ट्रैफिक सिग्नल खराब क्यों हैं।

सुजाता चौक, कोकर आदि जगहों पर मल्टी स्टोरी पार्किंग की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई है। ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस क्यों नहीं निलंबित किया जा रहा है। शहर के लोगों को ट्रैफिक रूल की जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है।

कोर्ट के इन सवालों का जवाब देते हुए निगम के अधिवक्ता ने कहा है कि ट्रैफिक का उल्लंघन करने वालों से जुर्माने के रूप में 1000 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं। शहर में फ्लाईओवर निर्माण की वजह से जाम की स्थिति बनी हुई है। कांटाटोली फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

फ्लाईओवर निर्माण के बाद ही जाम की स्थिति से शहर के लोगों को निजात मिलेगी। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों की वजह से सड़कों पर अतिक्रमण से जाम की स्थिति ज्यादा है।

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...

Dhanteras 2026: पुष्य नक्षत्र के महासंयोग पर रांची के बाजारों में...

रांची में पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। सर्राफा बाजार में 20 करोड़ का कारोबार, इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री में 30%...