Advertisment

PM मोदी 16 तो शाह 23 बार आएंगे बिहार

पटना : लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी आज बिहार के जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए 16 बार बिहार का दौरा करेंगे तो वहीं अमित शाह 23 बार बिहार में जनसभा करने वाले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नौ बार करेंगे दौरा। जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में सात बार चुनावी जनसभा करेंगे

पीएम मोदी की चुनावी रैली

जमुई, पटना साहिब, गया, अररिया, मुजफ्फरपुर, बक्सर, भागलपुर, दरभंगा, पाटलिपुत्र, सासाराम, वाल्मिकि नगर के साथ अन्य सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे।

शाह की जनसभा

औरंगाबाद, नवादा, मुंगेर, अररिया, उजियारपुर, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, बेतिया, सीवान, सीतामढ़ी, सारण, महाराजगंज, मुंगेर, पाटलिपुत्र, समस्तीपुर और पटना साहिब के अलावा अन्य जगहों पर जनसभा करेंगे।

योगी आदित्यनाथ की सभा

सासाराम, बक्सर, आरा, महाराजगंज, छपरा, सीवान, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और वाल्मिकि नगर मं जनसभा करने की संभावना है।

राजनाथ सिंह का बिहार दौरा

बेगूसराय, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, वैशाली, आरा, सीवान और सारण में चुनावी जनसभा करने की संभावना है।

यह भी पढ़े : जमुई में आज गरजेंगे मोदी, विरोधियों को घेरने की बनायी खास रणनीति

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...