7 महीने से खराब है जलमीनार, पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं ग्रामीण……

कोलेबिरा: प्रखंड क्षेत्र के डोमटोली पंचायत डोमटोली गांव बाजार टांड़ के समीप लगी जलमीनार खराब हो गई है। गांव के स्थानीय ग्रामीण संध्या डांग ने बताया कि यह जल मीनार पिछले 7 महीने से खराब पड़ा है जिससे आम ग्रामीणों को पेयजल की समस्या हो रही है। धूप काफी तेज हो गई है और ऐसे समय में पानी की किल्लत हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने पेयजल विभाग से जल मीनार की मरम्मती की मांग की है।

जलमीनार 2 22Scope News

ये भी पढ़ें- हत्यारा कौन ? एक ही परिवार के तीन लोगों की तालाब में शव मिलने से मची सनसनी……. 

वहीं डोमटोली मुखिया अनिता जड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि डोम टोली पंचायत के बाजार टांड़ स्थित जलमीनार सहित पूरे डोमटोली पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 22 जगहों पर स्थित जल मीनार खराब पड़े हैं। उन्होंने पूरे पंचायत क्षेत्र के एक-एक गांव भ्रमण कर खराब पड़े जलमीनारों की सूची बनाई है।

उन्होंने कहा कि खराब पड़े जल मीनारों की मरम्मती के लिए प्रखंड प्रशासन सहित संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराकर बनाने का आग्रह किया गया है। आवेदन भी दिया है, बावजूद अभी तक जल मीनारों की मरम्मती के लिए पेयजल विभाग की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। भीषण गर्मी पड़ रही है, तपती धूप में लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं।

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...