Commercial Advertisment

एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

पाकुड़ः बीते एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क मोहनपुर मोड़ को जाम कर दिया. मामला जिले की हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत बिंझामारा का है.
जहां पिछले एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब है. जिसके कारण गांव में बिजली नहीं है. ग्रामीणों का कहना है कि एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब है. जिसकी मरम्मती के लिए बिजली विभाग को बीते कई बार लिखित शिकायत की गई है. इसके बावजूद विभाग द्वारा खराब ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं कराया गया है. जिसके कारण मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा.

एक साल से बिजली ट्रांसफार्मर खराब

सड़क जाम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस पार्टी के अदिवादी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रासका हेम्ब्रम ने कहा कि वर्षों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को ठीक कराने के लिए विभाग पूरी तरह से सुस्त है. जबकि इसकी सूचना विभागीय कार्यपालक अभियंता को कई बार की गई है. मुख्य सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर बाइक व छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई. करीब आधे घंटे बाद विभाग द्वारा आज ही नए ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली चालू करने की आश्वासन पर सड़क जाम हटाया गया.

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव को बाहर रखने से टीम इंडिया को...

 न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बावजूद टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल। 22 Scope के एडिटर इन चीफ गंगेश गुंजन ने बताया,...

Gamharia Thana Rape Allegation: ‘रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो बेटियां...

Gamharia Thana Rape Allegation: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में न्याय की गुहार लेकर पहुंची एक महिला के साथ पुलिसकर्मी पर...

Ranchi Murder Case: होटल मालिक ने 50 हजार में दी सेल्समैन...

 रांची के पिठौरिया में कृष्णा स्वीट्स के सेल्समैन बानेश्वर गोराई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई। होटल मालिक और सफाईकर्मी गिरफ्तार, 50 हजार...