हत्यारा कौन ? एक ही परिवार के तीन लोगों की तालाब में शव मिलने से मची सनसनी…….

Latehar- लातेहार के बालूमाथ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक तालाब से एक साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद वहां सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार बरामद किये गए शव की शिनाख्त सीसीएल कर्मी मृत व्यक्ति का नाम विनोद उरांव और उसके पुत्र अंकित उरांव और पुत्री प्रिया उरांव के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें-सोता रहा परिवार, घर से नकदी व सोने के गहने लेकर चोर हुए फरार और फिर…… 

शव को देखकर अंदाजा जताया जा रहा है कि उनकी हत्या करने के बाद उनके शव को बाइक में रस्सी से बांधकर तालाब में फेंका गया था। यह हत्या किसने और क्यों की इसका पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बच्चों का स्कूल का एडमिशन कराने निकला था विनोद

जानकारी के अनुसार मृतक लोग आरा गांव के बताए जा रहे हैं। घटना के बारे में मृतक के परिजनो ने जानकारी देते हुए बताया कि गत रविवार को ही विनोद उरांव मैक्लुस्कीगंज के डॉन बॉस्को स्कूल में अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए बाइक से निकले थे, पर उसके बाद वे वापस नहीं आए।

ये भी पढ़ें-उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, देसी शराब के साथ……

विनोद उरांव के फोन पर भी परिजनों ने कई बार फोन किया पर उनका कुछ अता-पता नहीं चला। उनके वापस नहीं आने के बाद परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरु कर दी। पर उसके बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका। इसी खोजबीन के दौरान विनोद का हेलमेट तिलैयाटांड़ के तालाब के पास नजर आया।

तालाब से बाइक सहित मिला तीनों का शव

जब लोगों ने वहां खोजबीन शुरु की तो तालाब से तीनों का शव बाइक सहित बरामद किया गया। तीनों का हत्या करके शव को बाइक के साथ बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। तालाब में एक साथ एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मिलने से वहां सनसनी मच गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में फरार आरोपी धराए, पति ने ही…… 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में लग गई है। परिजनों के अनुसार विनोद को जमीन के बदले सीसीएल में नौकरी मिली थी। वह तकरीबन 3 सालों से खलारी में सीसीएल में काम करता था। तीनों की यह हत्या किसने की इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...