Advertisment

दहेज़ की बलि चढ़ी विवाहिता

पटनासिटी:  बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में दहेज के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर फाँसी पर लटका दिया, जिससे इलाके में हडकंप मच गया। मृतक के परिजन जब घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि दरवाजा बाहर से लगा था, और रूम के अंदर फाँसी पर महिला लटकी थी।

मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय सुरुचि कुमारी के रूप में की गयी है। 20 जून 2021 को ही सुरुचि की शादी आनंद कौशल नाम के युवक से हुई थी। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि आनन्द ने ही दहेज को लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिये उसे फाँसी पर लटका दिया। परिजनों ने पहुँचकर आनंद की मौके पर ही जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...