दहेज़ की बलि चढ़ी विवाहिता, ससुराल में…

बांका: बांका में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर पिटाई कर फांसी लगा कर हत्या करने का आरोप लगाया है।घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के धनाय गांव की है जहां एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है वहीं बताया जा रहा है कि मृतिका का पति और ससुर घर से फरार हैं।

मामले में मृतिका के भाई नितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात मृतिका के पति अमित मांझी ने फोन कर बताया कि तुम्हारी बहन की मौत हो गई। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो शव आँगन में था और मृतिका के शरीर पर कई जख्म के निशान भी हैं। इतना ही नहीं घर में टीवी समेत कई अन्य सामान भी टुटा फूटा था जिससे साफ होता है कि मृतिका की मौत नहीं हुई बल्कि हत्या की गई।

मृतिका के भाई ने बताया कि घटना के बाबत जब उसकी सास से पूछा तो उसने पहले कहा कि छत से गिर गयी और मौत हो गया फिर बाद में बताई कि छत से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। मृतिका के भाई ने ससुराल के लोगों पर पीट कर और फांसी लगा कर हत्या का आरोप लगाया और मामले की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को भी दी।

उसने बताया कि शादी के बाद से ही मृतिका के पति बाइक की मांग कर रहे थे और अक्सर मृतिका के साथ मारपीट करते थे। उसने मृतिका के पति पर पड़ोस की एक भाभी के सात अवैध संबंध का आरोप भी लगाया और कहा कि विरोध करने पर उसकी बहन के साथ अक्सर वे लोग मारपीट करते थे। मामले की सूचना पर अमरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर जांच में जुटी है। वहीं पुलिस ने आरोपी के मां को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BJP हमेशा रही है आरक्षण विरोधी, राजद का भाजपा पर तीखा हमला

बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट

दहेज़ की बलि दहेज़ की बलि दहेज़ की बलि दहेज़ की बलि

दहेज़ की बलि

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...