पटनासिटी: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके में दहेज के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर फाँसी पर लटका दिया, जिससे इलाके में हडकंप मच गया। मृतक के परिजन जब घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा कि दरवाजा बाहर से लगा था, और रूम के अंदर फाँसी पर महिला लटकी थी।
मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय सुरुचि कुमारी के रूप में की गयी है। 20 जून 2021 को ही सुरुचि की शादी आनंद कौशल नाम के युवक से हुई थी। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि आनन्द ने ही दहेज को लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और आत्महत्या का रूप देने के लिये उसे फाँसी पर लटका दिया। परिजनों ने पहुँचकर आनंद की मौके पर ही जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।







