पत्रकार को जान से मारने की धमकी देना 3 युवक को पड़ा महंगा

मधेपुरा : मधेपुरा में एक पत्रकार को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देना तीन युवकों को महंगा पड़ गया और तीनों सलाखों के पीछे पहुंच गए। दरअसल, मधेपुरा के एक दैनिक अखबार के जिला संवाददाता को उनके मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जहां पत्रकार ने मधेपुरा सदर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया था।

वहीं एएसपी प्रवेंद्र भारती ने मधेपुरा सदर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि मधेपुरा पुलिस के द्वारा मामले में तत्परता दिखाते हुए त्वरित से कार्यवाही कर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी विश्लेषण कर छापेमारी शुरू कर दिया।

इसी दौरान गठित टीम ने इस कांड में शामिल पूर्णियां जिला के धमदाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोरकाही निवासी श्रवण कुमार, मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज अंतर्गत चकफजुला निवासी सूरज कुमार एवं विक्रम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद किया है। छापेमारी टीम में मधेपुरा सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार, उदाकिशुनगंज थाना अध्यक्ष विनोद कुमार, पुअनि प्रमोद प्रसाद और टेक्निकल सेल के पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़े : टॉप-10 में शामिल इनामी कुख्यात अपराधी जनार्दन यादव गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

रमण कुमार की रिपोर्ट

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...