पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के नंदलाल-छपरा अगमकुआं एवं रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा के पास गुरुवार को हुए हत्या गैस सिलेंडर को गोली मारकर हत्या करने के विरोध में आज गैस वेंडरों ने जामकर हंगामा किया। इन लोगों ने मुआवजा एवं दोषी व्यक्तियों का अविलंब गिरफ्तार एवं सुरक्षा मुहैया करवाने के सवाल पर आज से गैस वितरण करना बंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि जबतक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तबतक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पर जाने से काफी क्षेत्र प्रभावित होगा। काफी घर भी प्रभावित होगा। इन लोगों ने कहा कि चाहे जो हो जाए हमलोग की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। कोई अगर गैस लूट लेता है। साथ ही गैस से पैसा वितरण करते समय हम लोगों से कई बार रुपए छिन भी लिया गया तो उसका भी मुआवजा हम लोगों को भरना पड़ता है। उसका जवाबदेही सरकार, प्रशासन और कंपनी नहीं लेती है।
वेंडरों का कहना है कि गैस वितरण के समय में हमारे साथी की हत्या कर दी जाती है। उसकी मौत हो जाती है लेकिन कोई देखने वाला तक नहीं है। अभी तक अपराधी घूम भी रहे हैं। हमलोग गैस वितरण करते हैं। पैसा भी लूट लिया जाता है। कोई गारंटी नहीं लेगा तो हमलोग किसके सहारे गैस वितरण करेंगे। इसलिए आज से हमलोग अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। जबतक मांगे पूरी नहीं होगी तबतक हमलोग हड़ताल पर रहेंगे। भारी संख्या में बाईपास पर गैस वेंडर मौजूद हैं।
बता दें कि नंदलाल छपरा से सटे बाईपास के पास तीन-चार गोदाम के वेंडर एकजुट होकर हंगामा कर रहे थे। गैस वेंडर के हड़ताल करने के बाद कंकड़बाग इलाके एवं उसे सटे तमाम इलाकों में गैस नहीं पहुंच पाएगा तो काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। आम जनता को परेशानी होगी। अब देखना है कि प्रशासन, सरकार एवं गैस गोदाम के मालिक गैस वेंडरों को कैसे समझाकर हड़ताल वापस करवाते हैं।
यह भी पढ़े : पटना नगर निगम की वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, एक की मौत, कई लोग घायल
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
उमेश चौबे की रिपोर्ट


















