Ranchi Cyber Crime: बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था ATM कार्ड, आरोपी नावेद खान गिरफ्तार

 रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित होटल से साइबर ठग नावेद खान गिरफ्तार। पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, पासबुक और फर्जी सिम बरामद किए।


Ranchi Cyber Crime रांची: राजधानी रांची में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रुपये निकालने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी नावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड के पास पिकनिक होटल से बुधवार देर रात गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 11 एटीएम कार्ड, दो पासबुक, चार मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी एटीएम से पैसे निकालने में मदद करने का झांसा देकर बुजुर्गों और सीधे-सादे लोगों के कार्ड बदल लेता था। इसके बाद उनके बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था।

Ranchi Cyber Crime:खादगढ़ा बस स्टैंड के होटल से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर की देर रात गश्ती के दौरान खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित पिकनिक होटल में एक संदिग्ध व्यक्ति के ठहरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान उसके बैग से अलग-अलग लोगों के नाम पर जारी 11 एटीएम कार्ड मिले। इसके अलावा दो पासबुक, चार मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नावेद खान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिकलपुर का रहने वाला है।


Key Highlights

  1. रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड स्थित पिकनिक होटल से नावेद खान गिरफ्तार।
  2. आरोपी उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है।
  3. पुलिस ने 11 एटीएम कार्ड, दो पासबुक, चार मोबाइल फोन और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए।
  4. आरोपी बुजुर्गों और सीधे-सादे लोगों को मदद का झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलता था।
  5. रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में व्यवसाय में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का मामला भी दर्ज हुआ।


Ranchi Cyber Crime:बुजुर्गों को मदद का झांसा देकर बदलता था ATM कार्ड

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह एटीएम के पास बुजुर्गों और सीधे-सादे लोगों को निशाना बनाता था। वह रुपये निकालने या एटीएम इस्तेमाल करने में मदद करने का झांसा देकर उनका कार्ड बदल लेता था। इसके बाद संबंधित बैंक खातों से रुपये निकाल लेता था।

पुलिस बरामद एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य सामान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और उसके साथ इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।

Ranchi Cyber Crime:व्यवसाय में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी

रांची में ठगी का एक अन्य मामला भी सामने आया है। चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास रहने वाले प्रमोद कुमार ने व्यवसाय में निवेश के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।

पीड़ित ने द्वारकापुरी रोड नंबर-13 निवासी राजेश बरनवाल और उसकी पत्नी सोनी देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रमोद कुमार के अनुसार, गुटखा और पान मसाला के कारोबार में मुनाफे का लालच देकर उनसे रुपये लिए गए। बाद में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...