Advertisment

 पंचायत सचिव व राजस्व कर्मचारी घूस लेते धराए

रांची: एसीबी ने चतरा के दारयिातू पंचायत सचिव अजय साव और पलामू के पाटन अंचल के कर्मचारी परवेज आलम को गुरुवार को घूस लेते गिरफ्तार किया है।
अजय साव के खिलाफ असढ़िया गांव के धर्मेंद्र साव ने एसीबी को शिकायत की थी। इसमें कहा था कि उन्होंने गांव में 2.10 लाख रुपए की लागत से पीसीसी सड़क बनाई है।

इसके लिए एक लाख का भुगतान कर दिया गया, जबकि 1.10 लाख रुपए बाकी है। इस राशि के लिए पंचायत सचिव के पास गया तो उसने पांच हजार रुपए घूस मांगी। एसीबी ने इस शिकायत का सत्यापन कराया तो मामला सही निकला। गुरुवार को एसीबी की टीम धर्मेंद्र के साथ शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पहुंची।

वहां धर्मेंद्र ने जैसे ही पंचायत सचिव को पैसे दिए, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई।
उधर, पलामू के पाटन अंचल का राजस्व कर्मचारी परवेज आलम जमीन के म्यूटेशन के लिए सात हजार रुपए घूस ले रहा था। इस संबंध में हरैयाखुर्द के नूर आलम और उसके भाई तस्कीम अंसारी ने शिकायत की थी।

कहा था कि उन्होंने गांव में पिछले साल 5.90 डिसमिल जमीन खरीदी थी। सभी कागजात ऑनलाइन जमा कर दिया था, लेकिन म्यूटेशन नहीं हो रहा था। इसके लिए परवेज ने सात हजार रुपए घूस मांगी। गुरुवार को जैसे ही उसने घूस की राशि दी, एसीबी टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...