पंचायत सचिवों के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना अनिवार्य, नियमित को ही मिलेगा प्रभार

रांची: पंचायती राज निदेशक ने सभी उपायुक्त को नियम का पालन करने का दिया निर्देश राज्य में पंचायत सचिवों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाना अब अनिवार्य होगा। साथ ही नियमित और नव नियुक्त पंचायत सचिवों को ही प्रभार मिलेगा।

एक पंचायत सचिव को अधिकतम दो पंचायतों का ही अतिरिक्त प्रभार मिलेगा। पंचायती राज निदेशक निशा उरांव ने सभी जिला के उपायुक्त और उप विकास – आयुक्तों को इस नियम का पालन करने का निर्देश दिया है।

अपने निर्देश में निदेशक ने कहा है कि वैसे पंचायत सचिव जो एक से अधिक ग्राम पंचायत के प्रभार में हैं, उनके बारे में ड्यूटी रोस्टर बनाएं।

उनके लिए बायोमेट्रिक बेटिक अटेंडेंस अनिवार्य करें। पंचायती राज निदेशक ने कहा कि केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस वर्ष पंचायतों में जैम पोर्टल के माध्यम से ही क्रय करने की बात कही गई है। इसे अनिवार्य बनाया गया है।

जैम पोर्टल के क्रियान्वयन के लिए द्वितीय स्तर के पदाधिकारी को नामित किया जाना है। इस कारण रोस्टर निर्धारण आवश्यक है।

हालांकि, इससे पूर्व 19 दिसंबर को जारी निर्देश में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस को सुनिश्चित करने को कहा गया था। निशा उरांव ने इसके अलावा तीन साल के अंतराल पर पंचायत सचिवों का स्थानांतरण भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही मामले में हुई कार्रवाई से निदेशालय को अवगत कराने का भी निर्देश दिया है।

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में ₹4,092 करोड़ के निवेश प्रस्ताव,...

Bihar Investment MoU 2026: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ कुल ₹4,092 करोड़ के निवेश...

Kishanganj Youth ATS Arrest: किशनगंज के युवक को मुंबई ATS ने...

Kishanganj Youth ATS Arrest: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड स्थित भंकर द्वारी गांव निवासी 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: मुजफ्फरपुर में गरीबनाथ मंदिर के पास पटाखा...

Muzaffarpur Firecracker Market Raid: दीपावली को देखते हुए मुजफ्फरपुर में पटाखा दुकानों पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। शहर के प्रसिद्ध गरीबनाथ...