राजद पर BJP का कटाक्ष ‘राजद अब सिर्फ रह गई है परिवार की पार्टी’

पटना: भाजपा लोकसभा चुनाव के शंखनाद से पहले से ही राजद पर परिवारवाद का आरोप लगा रही है। एक बार फिर भाजपा ने राजद पर परिवारवाद और टिकट बेचने का आरोप लगाया है। भाजपा प्रवक्ता उषा विद्यार्थी ने राजद को परिवारवादी पार्टी करार दिया और तेजस्वी यादव से सवाल किया कि आप टिकट कितने में बेचते हैं?

यह भी पढ़ें- GAYA में पूर्व सीएम जब पहुंचे जनसंपर्क में तो ग्रामीणों ने कहा ‘तू देख तोहरा काम देथून’ और…

इसके साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव से पूछा कि क्या आपके पास कोई नेता नहीं है जिसे आप वाल्मीकिनगर से टिकट दे सकें कि आप बाहर से आए नेताओं को टिकट दे रहे हैं। राजद में अगर टिकट वितरण की बात करें तो बहन, भाइयो को टिकट दिया जा रहा है या फिर बाहर से आए नेताओं को पैसे लेकर टिकट दिया जा रहा है। उषा विद्यार्थी ने राजद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद कम्पलीट परिवार की पार्टी हो गई और अब टिकट बेचना भी शुरू कर दिया है

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...