लोकसभा चुनाव की तैयारी जुटा प्रशासन, मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

जहानाबाद : जहानाबाद जैसे-जैसे जिले में लोकसभा मतदान की तिथियां नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे जिला प्रशासन भी तैयारीयों में जोर शोर से जुट गया है। डीएम अंकित पांडे ने घोसी प्रखंड आज सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस जिले का मतदान प्रतिशत और जिले की अपेक्षा कम रहती है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन लगातार मतदाताओं को जागरुक कर रही है।

इसी को लेकर रैली आयोजन किया जा रहा है। यह रैली प्रखंड मुख्यालय से चलकर वैरामसराय विद्यालय पहुंचकर समाप्त किया। जिला प्रशासन लगातार मतदाताओं को जागरुक कर रही है की सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें जो लोग भी जिले से बाहर रहते हैं। वह मतदान के दिन अपने जिले में आकर घअपना मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए सभी मतदान केदो पर गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था भी किया जाएगा। किसी को मतदान करने में कठिनाई नहीं हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी 80 फीसदी मतदान कराएंगे। उसे मतदान केंद्र के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में लगातार मतदाता जागरूक रैली आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि मतदान प्रतिशत जिले में बढ़या जाए। सभी मतदान केदो पर सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए जाएंगे। किसी को भी मतदान करने में डरने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन द्वारा भयमुक्त वातावरण में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने इस दौरान घोसी हाई स्कूल पहुंचकर व्यवस्था का जाएजा लिया। पदाधिकारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिया और जल्द से जल्द सभी तैयारी पूरा कर लेने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सरिता कुमारी और आईकॉन अमित कुमार इत्यादि बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

यह भी पढ़े : Facebook लाइव के माध्यम से यातायात DSP ने सुनी समस्या, आम लोगों ने काफी सराहा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Startup: 26 हजार प्रतिभागियों में चुना गया नवमार्ग, 54 फाइनलिस्ट...

 पटना के नवमार्ग रिसर्च एंड इनोवेशन को राष्ट्रीय शो वंदे भारतम् में 26 हजार प्रतिभागियों में से 54 फाइनलिस्ट में चुना गया है।Bihar Startup...

Bihar News: सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ें, NPA शून्य...

 बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने सहकारी बैंकों को अधिक पैक्सों से जोड़ने, डिजिटल बनाने और NPA को शून्य करने का निर्देश...

Bihar News: PRAGATI-50 में पटना और गया जी शामिल, स्वच्छता के...

 PRAGATI-50 में बिहार के पटना और गया जी को शामिल किया गया है। दोनों शहरों में स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और आधुनिक तकनीक पर विशेष...