Commercial Advertisment

सही नाम छूटे नहीं, गलत नाम जुटे नहीं, साइकिल रैली के द्वारा चलाया गया जागरूकता रैली

बेगूसराय/कटिहार/खगड़िया : जनता दल यूनाइटेड (JDU) पार्टी की तरफ से आज यानी मंगलवार को पटना सहित पूरे बिहार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर साइकिल रैली निकाली जा रही है। पटना सहित बिहार के बेगूसराय, कटिहार और खगड़िया में साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। वहीं बेगूसराय में जदयू के जिला सचिव संजय कुमार सिंह और कटिहार के नगर जदयू अध्यक्ष अमित साह के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई जिसमें नेताओं के साथ भारी संख्या में युवा चेहरा देखने को मिले।

Goal 4 22Scope News

जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई लोगों की संख्या इस जागरूकता रैली में बढ़ती गई – संजय कुमार सिंह

आपको बता दें कि बेगूसराय के जदयू के जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के मंझौल में आज यानी मंगवलार को साइकिल रैली के द्वारा जागरूकता अभियान चलाई गई। सही नाम छूटे नहीं, गलत नाम जूटे नहीं की स्लोगन के साथ साइकिल रैली के द्वारा मंझौल अनुमंडल क्षेत्र में आम लोगों का भरपूर सहयोग देखने को मिला। जागरूकता अभियान में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए। जैसे-जैसे रैली आगे बढ़ती गई लोगों की संख्या इस जागरूकता रैली में बढ़ती गई।

JDU के जिला सचिव ने कहा- साइकिल रैली को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्सुकता देखने को मिला

जदयू के जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने कहा कि इस रैली को लेकर काफी उत्सुकता आज सुबह से ही अनुमंडल क्षेत्र में देखी गई। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हुआ वार्ड सदस्य संख्या-4 मंझौल पंचायत के रंजन पासवान, विपिन पासवान, मुनिया देवी, मोहम्मद अली, जुबेर आलम, मो. आलम, पंकज कुमार.,पंकज सिंह, पवन कुमार, रंजन कुमार, सुमित पासवान, अमृत पासवान, नौशाद आलम और मोहम्मद आजाद के अलावे सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौजूद थे। बता दें कि पटना सहित पूरे बिहार में जदयू पार्टी की ओर से

कटिहार में JDU की साइकिल रैली ने मचाया धमाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

चुनावी सरगर्मी से पहले जदयू ने कटिहार में एक जबरदस्त साइकिल रैली निकालकर लोगों का ध्यान खींच लिया। मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और पूरे शहर में चक्कर लगाकर लोकतंत्र का संदेश दिया। रैली की शुरुआत राजेंद्र स्टेडियम से हुई, जो कालीबाड़ी, शिव मंदिर चौक, दौलतराम चौक और एमजी रोड होते हुए शहीद चौक पर जाकर खत्म हुई। शहर की सड़कों पर साइकिलों की कतार और हाथों में जागरूकता के पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहे थे।

Katihar Cycle Rally 22Scope News
कटिहार में JDU की साइकिल रैली ने मचाया धमाल, सड़कों पर उतरे सैकड़ों कार्यकर्ता

पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह रैली पूरे बिहार में एक साथ निकाली गई – अमित साह

नगर जदयू अध्यक्ष अमित साह ने बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर यह रैली पूरे बिहार में एक साथ निकाली गई। मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं और लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी करें। रैली में व्यवसायिक प्रकोष्ठ, संगठन पदाधिकारी और महानगर इकाई के सदस्य भी शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में अपील की मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वाएं, वोट बनाएं, देश को सजाएं।

खगड़िया में JDU ने साइकिल रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक

जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से खगड़िया जिला मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया। शहर में निकाली गई रैली का नेतृत्व जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया। यह रैली आर्य समाज स्कूल के निकट से प्रारंभ होकर मेन रोड, मील रोड, स्टेशन रोड और थाना रोड सहित प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः आर्य समाज स्कूल स्थित शिव मंदिर के निकट समापन हुई।

Khagria Cycle Rally 22Scope News
खगड़िया में JDU ने साइकिल रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक

‘संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं’, ‘सही नाम कटे नहीं, फर्जी नाम जूटे नहीं’

इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा ‘संकल्प हमारा टूटे नहीं, एक भी मतदाता छूटे नहीं’, ‘सही नाम कटे नहीं, फर्जी नाम जूटे नहीं’, ‘सीएम नीतीश ने दी आवाज, चलो सत्यापन कराएं आज’, और ‘2025 से 30, फिर से नीतीश’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए, जिससे पूरा शहर जन-जागृति के स्वर में गूंज उठा। समापन के मौके पर जिला संगठन प्रभारी एवं महादलित आयोग के राज्य अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव ने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट की कीमत अमूल्य होती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम लोकतंत्र को और मजबूत करने के लिए यह अभियान चला रहे हैं, ताकि कोई भी नागरिक मतदाता पुनरीक्षण से वंचित न रह जाए। उन्होंने जदयू कार्यकर्ताओं से 26 जुलाई तक प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर जनसंपर्क और मतदाता सत्यापन में सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़े : मतदाता जागरूकता के लिए पटना में आज साइकिल रैली निकालेगी JDU…

अजय शास्त्री, रतन कुमार और राजीव कुमार की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...