Lok Sabha Election: पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, दर्ज करवाई शिकायत

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार जोरों पर है। इसमें नेता अपने विरोधियों के खिलाफ जमकर हमला बोल रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है।

Lok Sabha Election: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने कहा था, ‘मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर आज थोपना चाहती है। मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणा पत्र में जो बचा-कुचा हिस्सा था, उस पर वामपंथी हावी हो गए हैं। आज कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं और न ही नीतियां बची हैं। ऐसा लग रहा है, कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है, पूरी कांग्रेस पार्टी को आउट सोर्स कर चुकी है।’

लोकसभा चुनाव का ऐलान

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होंगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...

L Khiangte Bail Rejected: JPSC फर्जीवाड़ा मामले में एल खियांग्ते को...

L Khiangte Bail Rejected, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में गिरफ्तार आयोग के पूर्व...