Lok Sabha Election : ‘टीएमसी और कांग्रेस में तुष्टिकरण का कंपटीशन चल रहा है’, पीएम मोदी ने बोला हमला

Lok Sabha Election : लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार चरम पर है। इस बीच पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करते हुए कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, टीएमसी और कांग्रेस में तुष्टिकरण का कंपटीशन चल रहा है। कांग्रेस के शहजादे देश में सबकी संपत्ति की जांच करवाना चाहते हैं। आपकी कमाई, आपकी जमीन उन लोगों में बांटेंगे, जो इंडी अलायंस के लिए वोट जिहाद करते हैं।

Lok Sabha Election

पीएम मोदी ने कांग्रेस, टीएमसी और लेफ्ट पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘तुष्टिकरण में डूबा कांग्रेस, टीएमसी, लेफ्ट एक और साजिश रच रहा है। ये लोग SC-ST-OBC का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं। लेकिन आप आश्वस्त रहिए, वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है।’

उन्होंने कहा, ‘TMC जिस तरह बंगाल को लूट रही है, वो एक महापाप है। शिक्षक भर्ती घोटाला, पॉन्जी स्कैम, कोयला स्कैम, चिटफंड स्कैम, राशन स्कैम… कितनी बड़ी लिस्ट है। TMC ने हमारे किसानों को भी नहीं छोड़ा है। TMC वाले धान किसानों को मंडियों में लूटते हैं।’

Lok Sabha Election :

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हो रही है। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल और तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को हो गयी है। इसके अलावा चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवें चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

Cesto mart add 9 22Scope News

Saffrn

Trending News

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...

सड़क दुर्घटना में 3 की मौत, 2 की स्थिति नाजुक, DMCH...

मधुबनी : मधुबनी जिले के लदनिया थाना क्षेत्र के पदमा एनएच के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img