मुजफ्फरपुर में सोनपुर मेला के तर्ज पर अर्जुन बाबू पशु मेला व हाट बाजार हुआ शुरू

मुजफ्फरपुर : सोनपुर मेला के तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहां में अर्जुन बाबू पशु मेला व हाट बाजार का शुभारंभ मंगलवार की देर शाम को किया गया। यह मेला नौ अप्रैल से लेकर नौ मई तक चलेगा। विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष भरत राय, समाजसेवी सुभाष यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभद्रा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंत्री सह औराई विधायक रामसूरत राय ने कहा कि पशु हाट बाजार मेला में राज्य के अलावे दूसरे राज्य के भी पशुओं के व्यापारी खरीद-बिक्री के लिए आएंगे। इसके साथ ही मेले में मनोरंजन के लिए डिज्नीलैंड, झूले व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा और सभी देवी-देवताओं का लोग दर्शन भी करेंगे। इस खास अवसर पर बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के अलावा कई और लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 11 अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...