मछली विवाद में तेजस्वी का भाजपा पर तंज, कहा ‘IQ टेस्ट में फेल हुए भाजपाई’

पटना: तेजस्वी यादव ने जब अपने सोशल मीडिया एप एक्स पर मछली खाने का वीडियो जारी किया तो बिहार की राजनीतिक जगत में भूचाल आ गया। तेजस्वी यादव पर भाजपा हमलावर हो गई और तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाने लगे। तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई नेताओं ने हमला किया और नवरात्र के दौरान मछली खाने पर जम कर निशाना साधा। इस पर अब तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक और पोस्ट कर भाजपा नेताओं पर तंज कसा और कहा कि मुझे पता था कि वे चिल्लाएंगे।

यह भी पढ़ें- सहनी ने कहा- बिहार की धरती पर सबका स्वागत है, जो वादा किए हैं उसे करें पूरा

तेजस्वी ने कहा कि हमने अपने पहले पोस्ट में पहले ही तारीख भी डाला था जो किसी ने नहीं देखा लेकिन मछली खाने पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप जरूर लगा दिया। तेजस्वी ने भाजपा नेताओं के आईक्यू पर ही अब सवाल उठा दिया। तेजस्वी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘भाजपाइयों और गोदी मीडिया के भक्तों के IQ का टेस्ट लेने के लिए ही हमने यह वीडियो डाला था और हम अपनी सोच में सही भी साबित हुए। ट्वीट में दिनांक यानि डेट लिखा हुआ है, लेकिन बेचारे अंधभक्तों को क्या मालूम? आखिर में सहनी जी द्वारा मिर्ची लगने का भी जिक्र किया गया है।’

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

IQ

IQ
IQ

Bihar PACS Computerization: पैक्स कंप्यूटरीकरण में पटना समेत 5 जिले पीछे,...

Bihar PACS Computerization: बिहार में पैक्स कंप्यूटरीकरण, गोदाम निर्माण और फसल सहायता योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सहकारिता विभाग ने...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार के 48 विभागों के कामकाज की होगी...

Bihar Sankalp Dashboard: बिहार में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय कामकाज और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की निगरानी को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने...

Bihar Women Athletes: तीरंदाजी में अंजलि कुमारी, फुटबॉल में श्यामा रानी;...

Bihar Women Athletes: बिहार की बेटियां खेल के मैदान में मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर अपनी पहचान बना रही हैं। तीरंदाजी में...