सहनी ने कहा- बिहार की धरती पर सबका स्वागत है, जो वादा किए हैं उसे करें पूरा

पटना : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए निकलते समय आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने मछली खाने वाले विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही सहनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को भी घेरा। उन्होंने कहा कि हमलोग जनता के बीच मजबूती से जा रहे हैं। जनता से बात कर रहे हैं। जो बिहार और देश में समस्या है लोगों के बीच में रख रहे हैं। आने वाले समय में पूरा विश्वास है कि मजबूती के साथ कैसे हमलोग कामयाब होंगे।

मुकेश सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बिहार आए सबका स्वागत है। लेकिन जो उन्होंने वादा किया था वह सब वादे को पूरा कीजिए। उन बातों पर बोलिए आपने जो वादा किया था। मोतिहारी में चीनी मील चालू करेंगे की नहीं पहले यह तो बताइये। क्या स्मार्ट सिटी बनाएंगे। विपक्ष को मंच पर आकर गाली देना यह सही नहीं है। गाली देने के लिए आप कहीं भी दे सकते हैं और हमलोग गाली खाएंगे मुझे ऐतराज नहीं है।

मछली खाने के विवाद पर मुकेश सहनी ने कहा कि मछली खाने की चीज है की नहीं कुछ लोगों को मिर्ची लगेगी। मिर्ची लगे तो मिर्ची मांग लिया करें। उसमें डेट लिखा हुआ है। आठ अप्रैल का यह वीडियो बना है। उसके बाद भी अगर विपक्ष को बात करने के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। ऐसे-ऐसे चीज के ऊपर जनता के बीच बात करेंगे। अब खाने पीने की चीज पर बहुत सारे लोग भेज और नॉनवेज खाते हैं, सबका अपना मन है। सत्ता पक्ष इसी तरह की बाते करते हैं। जनता से जो वादे किए थे जीतने से पहले वह बातें को आप पूरा कीजिए।

यह भी पढ़े : हैलीकॉप्टर में बिहारी स्टाइल में मछली और रोटी का आनंद ले रहे हैं तेजस्वी

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...