Advertisment

मछली, संतरे के बाद गोलगप्पे खाते दिखाई दिए तेजस्वी-सहनी

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी किसी स्ट्रीट फूड पर गोलगप्पे खाते दिखाई रहे है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी तेजस्वी और सहनी प्रचार के दौरान हैलीकॉप्टर में मछली और संतरा खाते दिखाई दे रहे है। दोनों नेता रामनवमी में मछली खा रहे थे इसको लेकर खूब चर्चा भी किया गया था।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव का चौथा चरण का मतदान हो चुका है। चुनाव में नेताओं का प्रचार भी जारी है। सभी पार्टियों के नेता कई चुनावी सभाएं कर रहे हैं। बिहार के नेता प्रतिपक्ष भी चुनाव में खूब पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी पटना की सड़कों पर स्ट्रीट फूड का स्वाद लेते नजर आए। चुनावी सभा के बाद जब मंगलवार को तेजस्वी पटना लौटे तो मौर्या लोक परिसर में स्ट्रीट फूड का मजा लेते दिखाई दिए। तेजस्वी के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और राजद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : ‘सुशील मोदी को ऐसे चले जाना बहुत दुखद’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...