बिहार के हॉट सीट पूर्णिया में जुबानी जंग शुरू, बीमा भारती ने कहा ‘पप्पू यादव BJP के…’

BJP

पूर्णिया: लोकसभा चुनाव में पूर्णिया बिहार की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। पूर्णिया से टिकट के लोभ में जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया और इधर लालू यादव ने खेल करते हुए पूर्णिया सीट से बीमा भारती को टिकट दे दिया। इंडिया गठबंधन में एक साथ रहने की वजह से पूर्णिया सीट कांग्रेस के हाथ से तो निकल गई लेकिन पप्पू यादव ने अपनी जिद नहीं छोड़ी और कर डाला अपना नामांकन निर्दलीय ही।

यह भी पढ़ें- AURANGABAD में तेजस्वी ने कहा ‘लालू जी ने रोका था आडवाणी का रथ, हम रोकेंगे भाजपा का’

पप्पू यादव के नामांकन के बाद बिहार कांग्रेस नेतृत्व ने पप्पू के कदम को गलत बताते हुए नाम वापस लेने की बात भी कही लेकिन पप्पू यादव टस से मस नहीं हुए और अड़े रहे अपनी जिद पर। अब वह निर्दलीय ही जनसंपर्क में भी लगे हुए हैं। इस बीच पप्पू यादव को स्थानीय कांग्रेस नेता का सपोर्ट तो नहीं मिल रहा लेकिन राजद के कुछ स्थानीय नेताओं ने समर्थन देने की घोषणा जरूर की है। अब इस सीट पर चुनाव प्रचार के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इंडिया गठबंधन से पूर्णिया की उम्मीदवार बीमा भारती ने पप्पू यादव को भाजपा का एजेंट कहा है।

यह भी पढ़ें- के के पाठक के शिक्षा विभाग ने कहा ‘NO SUMMER VACATION’, जानें क्या है आदेश…

बीमा भारती ने कहा कि वे साजिश के तहत मुझे हराने के लिए पूर्णिया से अपना नामांकन दाखिल किये हैं लेकिन मेरे साथ मेरे भाई तेजस्वी और पिता तुल्य लालू यादव हैं और उन्होंने मुझे पूर्णिया का सेवा करने के लिए यहां भेजा है। बीमा भारती ने कहा कि उन्हें टिकट चाहिए था तो अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिए लेकिन गठबंधन में यह सीट राजद के खाते में आइ है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं। पप्पू यादव की किससे क्या बात हुई यह मैं नहीं जानती हूं लेकिन ये समझ रही हूं कि वे मुझे हराने के लिए ही यहां आए हैं।

यह भी पढ़ें- GAYA में पारस ने कहा ‘अभी देश में नहीं है मोदी का विकल्प’

पप्पू यादव आंसू बहाकर बस सहानुभूति ले रहे हैं। बीमा भारती ने आगे कहा कि यह देश और संविधान की लड़ाई है। अगर पप्पू यादव गठबंधन की चिंता करते तो फिर हमारा साथ देते लेकिन वे बन कर मुझे हराने आए हैं। अब यह जनता तय करेगी कि पूर्णिया की सियासी लड़ाई में किसे ताज पहनाती है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP

BJP

BJP

BJP

BJP

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...