Breaking : पूर्णिया मतलब पप्पू, कल करेंगे नामांकन

पूर्णिया : पूर्णिया मतलब पप्पू – कांग्रेस नेता व जाप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज ऐलान कर दिया है कि वह पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। साथ ही वह कल यानी चार अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। पप्पू यादव ने एक्स पर एक जबदरस्त पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि प्रणाम पूर्णिया, सलाम पूर्णिया व जोहार पूर्णिया। कल जन नामांकन है सब आशीष देने आएं। पूर्णिया के सम्मान में, आपके आशीर्वाद से पप्पू यादव मैदान में हैं। प्रणाम पूर्णिया से कुछ लोग इतना चिढ़े हैं, उसका अपमान करने के लिए कुछ भी करेंगे। मेरी मां पूर्णिया 26 अप्रैल को उनका जमानत जब्त कर जवाब देगी।

यह भी पढ़े : पूर्णिया से 4 अप्रैल को नामांकन करेंगे पप्पू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

पूर्णिया मतलब पप्पू

पप्पू यादव पूर्णिया से करेंगे नामांकन, अब 2 अप्रैल के बदले 4 अप्रैल को करेंगे नामांकन

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...