DM ने किया छठ घाट का निरीक्षण, पदाधिकारियों को साफ-सफाई का दिया निर्देश

जहानाबाद : लोकसभा चुनाव के बीच आज से चैती छठ पर्व की शुरुआत हो गई है। नहाय- खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन भी छठ पूजा को लेकर तैयारी में जुट गया है। आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने संगम घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने घाटों की साफ-सफाई का जायेजा लेते हुए मौजूद अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो इसको देखते हुए सभी तैयारी की जा रही है। सभी जगह समुचित लाइट की व्यवस्था की जाएगी एवं नदी का पानी जो गंदा है उसे साफ किया जाएगा। घाट को रंगाई पुताई किया जा रहा है। छठ पूजा के दिन मेडिकल टीम को भी लगाया जाएगा पीने के पानी के लिए समुचित व्यवस्था किया जाएगा। किसी तरह से आम लोगों को कोई कठिनाई नहीं हो इसके ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि छठ पूजा हम लोगों के लिए महान पूजा है। इसीलिए प्रशासन द्वारा सभी तरह की तैयारी की जा रही है। उन्हें आम लोगों से भी अपील किया कि सभी लोग इसमें सहयोग करें और इस पवित्र पर्व को हर्ष उल्लास के साथ मनाएं।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव की तैयारी जुटा प्रशासन, मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...