गुरू गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के निरीक्षण को पहुँचे मुख्यमंत्री, टेंट सिटी और मल्टी लेवल पार्किग आदि का लिया जायजा,साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

गुरू गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व की तैयारियों के निरीक्षण को पहुँचे मुख्यमंत्री, टेंट सिटी और मल्टी लेवल पार्किग आदि का लिया जायजा,साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना : गुरू गोविंद सिंह महाराज के 359वें प्रकाश पर्व और इसकी तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश उत्सव के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवासन सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि माइक्रो लेबल पर हर एक चीज पर नजर रखिए ताकि किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 12.42.14 1 22Scope News

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज गुरु गोविंद सिंह जी समारोह को लेकर की गयी व्यवस्था और ‘प्रकाश पुंज’ का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों एवं कलाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पुंज के सामने बनाये जा रहे निर्माणाधीन वाच टावर का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यह वाच टावर जब बन जायेगा तो यहां से श्रद्धालु प्रकाश पुंज को बेहतर ढंग से देख सकेंगे। वाच टावर परिसर को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। यहां तालाब निर्माण के साथ-साथ घूमने एवं बैठने के लिये व्यवस्था की जा रही है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 12.42.15 1 22Scope News

WhatsApp Image 2025 12 26 at 12.42.14 2 22Scope News

व्यवस्था से खुश दिखे मुख्यमंत्री बोले – जितनी अच्छी व्यवस्था आपने करवायी है, उतनी कोई नहीं करवा सकता

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने पटना सिटी के मालसलामी में नवनिर्मित ओ०पी० साह सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को मिलनेवाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन कर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि आपने काफी अच्छी व्यवस्था करवायी है। हमलोगों की सारी सुविधाओं का ध्यान रखा है, हम सब बहुत खुश हैं। आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। जितनी अच्छी व्यवस्था आपने करवायी है, उतनी कोई नहीं करवा सकता है।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 12.42.15 22Scope News

कंगन घाट में टेंट सिटी और मल्टी लेवल पार्किग का लिया जायजा

इसके उपरांत मुख्यमंत्री कंगन घाट पहुँचे। कंगन घाट में श्रद्धालुओं के लिये बनाये गये टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया जायेगा।

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रकाश पर्व के दौरान आ रहे सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष ध्यान रखें, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। हमलोगों ने अपने राज्य में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई कार्य किए हैं और एक-एक चीज पर ध्यान दिया गया है। दुनिया भर के जो सिख श्रद्धालु हैं उनका यह महत्वपूर्ण स्थल है। बिहारवासियों के लिए तो यह गौरव की बात है कि गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। यहाँ लोग बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे हैं, वे खुश होकर यहाँ से जायें, इसका हमलोगों को ध्यान रखना है।

निरीक्षण में मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी समेत मुख्यमंत्री के प्रधान और वरीय सचिव उपस्थित थे 

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष परासर, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं प्रकाश पर्व आयोजन समिति से जुड़े लोग उपस्थित थे।

ये भी पढे :  मीठापुर में क्या बनने जा रहा है ऐसा, जो बदल देगा बिहार की मछली उत्पादन की तस्वीर?

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...