पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का एक-दूसरे पर बयानबाजी का दौर भी जारी है। तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार जाने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बस से लोकसभा चुनाव में रोड शो करने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनसे रोड शो करवाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बस भी उन्होंने मेरे ही तरह बनाया है कि कोई नई सोच नहीं है। वह हमारे अभिभावक हैं, हम बहुत ज्यादा उनके बारे में नहीं बोल सकते हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी और हमारी संयुक्त सभा होगी उसे पर काम चल रहा है। हमलोग जल्द ही मंच पर संयुक्त सभा करेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। गांव का जो मुद्दा है वह लोकसभा चुनाव में है और गांव के मुद्दे को सिर्फ सिर्फ क्षेत्रीय समझ सकती है। भाजपा के उम्मीदवारों का लगातार विरोध होने पर उन्होंने कहा कि इसमें हम लोगों को कुछ कहना नहीं है। इन सब चीज तो जनता करती है इस पर ज्यादा कुछ टीका टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार वाले बयान को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह लोग मुद्दे की बात नहीं कर रहे हैं। हमारे बिहार के समस्याओं के बारे में जिक्र किया क्या। बिहार के किसानों और नौजवानों के बारे में जिक्र क्या किया। 10 साल से प्रधानमंत्री हैं। 2014 में क्या कहा था कि दो करोड़ रोजगार देंगे लेकिन कितना रोजगार दिया। कौन सी ऐसी योजना है जिससे बिहार की तरक्की और विकास करेंगे। मेरा मानना है कि क्षेत्रीय मुद्दे ज्यादा हावी है और जब तक गांव का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा।
तेजस्वी ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा क्षेत्रीय दलों में बसती है। क्षेत्रीय दल क्षेत्र की समस्या जानते हैं। पूरा चुनाव क्षेत्रीय मुद्दे पर ही होगा और तभी विकास किया जा सकता है। क्या-क्या बातें बोल रहे है वो इससे कोई फर्क पड़ने वाला है क्या। आज देश के लोकतंत्र संविधान को खत्म करने की कवायद चल रही है और कई बार संविधान खत्म करने की बात बीजेपी के नेताओं ने कही है। इतनी बड़ी बात कह रहे हैं कि देश के संविधान को खत्म कर देंगे। जांच एजेंसियां संवैधानिक संस्थाएं हाईजैक हो चुकी है। कोई ईमानदारी से काम कर रहा है क्या। मोदी की बात नहीं होगी मुद्दे की बात होगी।
यह भी पढ़े : तेजस्वी और सहनी आज गया में गरजेंगे, अपने प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे रैली
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अभिषेक गुप्ता और अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















